महसी: बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, सरयू नदी के बौडी घाट पर आयोजित की गई मॉक ड्रिल, दिए गए बचाव के टिप्स
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके में जागरूकता बढ़ाने और आपदा के समय त्वरित बचाव सुनिश्चित करने के लिए बौडी घाट स्थित सरयू नदी किनारे मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान सुरक्षित रहने, डूब रहे व्यक्ति को बचाने और राहत कार्यों में सहयोग करने के तरीके बताए।