इगलास: इगलास में भीषण गर्मी के कारण वकील तीन दिन राजस्व कोर्ट में नहीं करेंगे न्यायिक कार्य
Iglas, Aligarh | May 26, 2026 इगलास। मंगलवार को भीषण गर्मी के चलते राजस्व कोर्टो में वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। तहसील बार एसोसियेशन की एल्डर्स कमैटी के सदस्य सुरेन्द्र सिंह द्वारा एसडीएम प्रशासन, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार हसनगढ़ व गोरई के कोर्ट में प्रस्ताव भेज कर अवगत कराया कि गर्मी के चलते न्यायिक कार्य करने में परेशानी हो रही है।