सिधौली: बिनौरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
जनपद के सीतापुर सिधौली मार्ग पर बिनौरा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां गंभीर अवस्था में उपचार जारी है।