हैदरनगर: बिंदु बीघा में मामूली विवाद में एक युवक ने दंपति पर किया धारदार हथियार से हमला,8 माह के बच्चे की मौत-माता पिता गंभीर
हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में चितरंजन पासवान नामक युवक ने गुरुवार रात 9 बजे मामूली विवाद में धारदार हथियार से एक दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में आठ माह के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की माता 28 वर्षीय रूपा देवी व पिता 30 वर्षीय दीपक पासवान गंभीर रूप से घायल है।