हुज़ूर: 6 अवैध कॉलोनियों में चली जेसीबी, हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Jun 20, 2026 भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। एक साथ 6 अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चली। जहां से बाउंड्रीवॉल, गेट, सड़कें उखाड़ दिए गए। ये कॉलोनी करीब 82 करोड़ रुपए की जमीन पर विकसित हो रही थी, लेकिन बिना अनुमति के।