मांझी: डीएम ने किया ताजपुर पुल का निरीक्षण, सेफ्टी ऑडिट के बाद ही वाहनों के परिचालन का होगा निर्णय
Manjhi, Saran | May 30, 2026 सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को करीब 11 बजे मांझी दरौली गुठनी पथ पर दाहा नदी स्थित ताजपुर पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। सुरक्षा कारणों से 14 मई से पुल पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगी है । निरीक्षण के दौरान डीएम ने पुल की स्थिति ,सुरक्षा व्यवस्था और आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए सेफ्टी एडिट करने को कहा।