रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा की रहने वाली एक युवती ने अकबरपुर ब्लॉक के पीछे रहने वाले आशुतोष पांडेय पर फोन कर अश्लील बाते करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश व छानबीन की जा रही है।