हनुमानगढ़: टाउन में बाइक सवार युवक से 10 लाख का हेरोइन चिट्टा बरामद, कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
हनुमानगढ़ टाउन में बाइक सवार युवक से 10 लाख रुपए की कीमत का हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में हनुमानगढ़ कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के गांव मुंडा का निवासी हैं।