बिंदकी: मुरादीपुर के समीप कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर शादी कार्यक्रम से लौट रही पिकअप गाड़ी ट्रक में पीछे से टकराई, हादसा टला
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत मुरादीपुर के समीप कानपुर प्रयागराज हाईवे मार्ग में मंगलवार की भोर पहर करीब 4:00 बजे शादी कार्यक्रम से लौट रही पिकअप गाड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई। जिससे पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। हड़कंप मचा रहा भीड़ लग गई। पिकअप गाड़ी में करीब एक दर्जन लोग सवार थे जो बाल बाल बच गए वरना हादसा बड़ा तथा जानलेवा हो सकता था।