हरसूद: चारखेड़ा इंटैकबेल में जमी गाद, नगर में जलप्रदाय हो रहा प्रभावित
बरसात के चलते चारखेड़ा स्थित इंटैकबेल में गाद जमा होने के कारण नया हरसूद स्थित फिल्टर प्लांट तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके कारण नगर में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। हालांकि नगर परिषद की जलप्रपात शाखा के कर्मचारी इंटेकबेल की गाद निकालने का कार्य कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद के जलप्रदाय शाखा के कर्मचारी टैंकरों से जलप्रदाय कर रहे हैं।