डुंडा: मातली में गंगोत्री हाईवे पर फैला मलबा, नाले के उफान आने से लोगों में डर
जनपद में देर रात से जारी तेज मूसलाधार बारिश से अनेकों स्थानों पर सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं। वहीं कई नाले उफान पर हैं। गंगोत्री हाईवे पर मातली में मातली नाले के उफान पर आने से सारा मलबा गंगोत्री हाईवे पर आ गया। जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। नाले के उफान पर आने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।