डुंडा: गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास पैदल चल रहे दो लोग मलबे की चपेट में आए, दोनों की हुई मौत
घटना में दोनो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, मंगलवार शाम 5 बजे डबरानी के पास गंगोत्री हाईवे पर जैसे बीआरओ की पोकलैंड मशीनें आरपार हुई। उसके तुरंत बाद कुछ लोग वहां से पैदल आवाजाही करने लगे। इस दौरान पहाड़ी से आए मलबा व बोल्डर की चपेट में दो लोग आ गए। हादसे में दोनों लोगों दर्दनाक मौत हो गई। दोनो लोग उपल टकनौर क्षेत्र के सुक्की गांव के बताए जा रहे हैं।