फतुहा: फतुहा थाना पुलिस ने मूर्ति विसर्जन कर रहे एक डीजे को किया जब्त, 7 नामजद व 15-20 अज्ञात पर केस दर्ज
Fatwah, Patna | Oct 30, 2025 फतुहा थाना पुलिस ने मूर्ति विसर्जन कर रहे एक डीजे को जब्त कर लिया है। 7 नामजद व 15-20 अज्ञात पर केस भी दर्ज किया है। बता दे की लाख प्रतिबंध के बाद भी मूर्ति विसर्जन में धडल्ले से डीजे का प्रयोग करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने डीजे के सभी सेट को जब्त कर लिया है।थानाध्यक्ष सदानंद साह ने बताया कि किसी परिस्थिति में डीजे का प्रयोग नहीं होने दिया जायेगा।