फिरोज़ाबाद: भारत सिनेमा के सामने रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत, शव के पास मिला बैग और टूटा मोबाइल
थाना रसूलपुर क्षेत्र में भारत सिनेमा के सामने रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 1228/3 के पास सोमवार दोपहर 12 बजे क़रीबन एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार (उम्र 22 वर्ष) पुत्र राजीव कुमार निवासी बदनपुर, थाना जसराना फिरोजाबाद के रूप में हुई है। मौके से पुलिस को एक काला बैग और डैमेज मोबाइल बरामद हुआ। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।