फिरोज़ाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन में फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी जीत, हत्यारोपी को दबरई कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अंतर्गत फिरोजाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना शिकोहाबाद पर दर्ज हत्या के मुकदमे में अभियुक्त राजेश उर्फ मलुआ पुत्र रामबाबू निवासी गोपाल डेयरी, शिकोहाबाद को दबरई कोर्ट में सोमवार दोपहर तीन बजे क़रीबन मा. न्यायालय एडीजे-04 द्वारा आजीवन कारावास और ₹10,000 जुर्माना की सजा सुनाई गई है।