फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने आग उगलती बुलेट को किया सीज, ₹22,000 का चालान, चालक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस ने रविवार सोमवार मध्य रात्रि 12 बजे क़रीबन चेकिंग के दौरान तेज पटाखे जैसी आवाज और आग छोड़ने वाली मोडिफाइड बुलेट को जब्त कर चालक शोएब पुत्र जाकिर (निवासी नौशेवाला कुआं) को शांति भंग मेंगिरफ्तार किया। युवक बाइक के वैध कागज़ात नहीं दिखा सका। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत बाइक सीज कर ₹22,000 का चालान किया गया।