सैदपुर: तेज आंधी से सैदपुर में मचा हड़कंप, लबे रोड पर बिजली पोल टूटा, आवागमन बाधित, बाइक सवार गिरते रहे
सैदपुर नगर में मंगलवार को अपराह्न आई धूलभरी तेज आँधी में संजय वन रोड पर बिजली विभाग कार्यालय से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक जर्जर बिजली का पोल टूटकर सड़क के बीच खतरनाक ढंग से टेढ़ा हो गया, जिससे वहाँ हड़कंप मच गया। इसके चलते आवागमन भी काफी हद तक बाधित हो गया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर सड़क पर चल रहे बाइक सवार संतुलन खोकर गिर पड़े और घायल हो गए।