देेेवरिया: पथरदेवा कस्बे के पास पोखरी के झाड़ियों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू
Deoria, Deoria | Mar 17, 2025 सोमवार दोपहर करीब एक बजे के करीब पथरदेवा कस्बे के पास स्थित एक पोखरी के किनारे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत प्रयास शुरू किया। बाल्टी और मोटरों की मदद से पानी डालकर आग को फैलने से रोका गया।एक घंटे बाद आग पर पाया काबू।