जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार ने सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि नियमों की सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग अक्सर यातायात नियमों का उल्लंघन कर बैठते हैं। ऐसे में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके। जिसकी चर्चा शुक्रवार शाम तक बनी हुई है।