कायमगंज: गांव घसिया चिलौली निवासी मुख्य आरक्षी की बीमारी से हुई मौत, बरेली में तैनात थे, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
कायमगंज के गांव घसिया चिलौली निवासी मुख्य आरक्षी सूरज सिंह बरेली में तैनात थे।वह लंबी समय से बीमार चल रहे थे।उनका बरेली में ही इलाज चल रहा था बुधवार को इलाज के दौरान मुख्य आरक्षी ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया। जहां अटैना घाट पर उनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने श्रद्धांजलि दी।