सुपौल: निजी स्कूलों पर सख्ती, फीस पारदर्शिता, री-एडमिशन शुल्क पर रोक, नियम उल्लंघन पर बंदी की चेतावनी
Supaul, Supaul | Apr 16, 2026 सुपौल जिला प्रशासन ने निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जिले के निजी विद्यालयों के संचालक एवं प्राचार्य शामिल हुए।