हरदा: जिला पंचायत परिसर में 34 घंटे धरना देने वाले 10 किसानों को तहसीलदार कोर्ट का नोटिस, 29 मई को पेश होने के आदेश
Harda, Harda | May 28, 2026 हरदा जिला पंचायत परिसर में 34 घंटे तक धरना प्रदर्शन करने वाले 10 किसानों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। तहसीलदार कोर्ट ने सभी किसानों को समन जारी कर 29 मई सुबह 10 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि तय समय पर उपस्थित नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है।