कैराना: कैराना तहसील में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 38 शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया
शनिवार को कैराना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम आलोक यादव व एसपी एनपी सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। शाम करीब चार बजे तहसील से मिली जानकरी के अनुसार, अधिकारियों के समक्ष अवैध कब्जों, जमीनी विवाद आदि से संबंधित कुल 38 शिकायती प्रार्थना पत्र पहुंचे, जिनमें से तीन शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।