गभाना: चंडौस पुलिस ने जानलेवा हमले में वांछित एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
चंडौस पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गंगेई निवासी आरोपी मुनीब पुत्र बहादुर खां को एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ दबोचा है। पुलिस के अनुसार आरोपी 30 जून को दर्ज जानलेवा हमला, फायरिंग और मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहा था।