सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने आगरा कानपुर हाइवे पर शनिवार शाम 5 बजे आगरा से कानपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे वाहन को ओवर टेक करने में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे मे कानपुर देहात निवासी कार सवार दंपति घायल हो गए। हालांकि उनकी पहचान नहीं हुई। गनीमत रही कि कार कानपुर लेन की तरफ नहीं गिरी।