एटा: निधौली कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत
एटा निधौली कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल 52 वर्षीय रविंद्र कुमार की अचानक तबियत बिगड़ गई।उन्हें वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविंद्र कुमार पुत्र लाल सिंह मूल रूप से जनपद इटावा थाना बकेवर के गांव नगला दुजु के निवासी थे।वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।