राजगढ़: नेशल बड़ी में खेत में घुसकर युवक का पिकअप में अपहरण, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Apr 2, 2026 हमीरवास थाना के नेशल बड़ी में एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। राजकुमार 35 वर्ष ने मामल दर्ज करवाया है कि आरोपी विकास, अनुज सचिन सहित 4-5 अन्य लोग पिकअप गाड़ी में जबरन खेत में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि विकास ने मुक्का मारकर उसका एक दांत तोड़ दिया व पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी।