कुरूद: परखंदा में 9.85 लाख की राशि से चंडी तालाब का नवीनीकरण, गांववाले भी आए साथ
Kurud, Dhamtari | Jun 18, 2026 परखंदा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत 9.85 लाख रुपये स्वीकृत कर चंडी तालाब के नवीनीकरण और सफाई का काम शुरू हुआ। करीब 200 ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि श्रमदान कर इस पहल में जुड़े, जिससे जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा मिला।