शहर में बढ़ते अपराधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में मंगलवार को इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक सर्च अभियान चलाया। एएसपी सौरभ तिवारी ने बताया कि इलाके में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में कुल 12 टीमें लगाई गई हैं, जिनमें 12 सब-इंस्पेक्टर और करीब 70-80 जवान शामिल हैं। पु