फारबिसगंज: राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान महासचिव ने की अम्हारा उप स्वास्थ्य केन्द्र को जल्द चालू करने की मांग
फारबिसगंज प्रखंड के अम्हारा पंचायत में वर्षों से जर्जर अवस्था में बंद पड़ा है उप स्वास्थ्य केंद्र. छोटे-छोटे बिमारियों के लिए फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है.लोग बुखार व सर्दी-खांसी के लिए भी अनुमंडल मुख्यालय आना पड़ता है. राजद व्यवसाई प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान महासचिव ई आयुष अग्रवाल ने कहा उप स्वास्थ्य केन्द्र जल्द शुरू हो.