चकिया: चकिया तहसील में सीडीओ व एसपी ने सुनी जन शिकायतें, आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज की शिकायत पर की जाँच की बात
चकिया तहसील में सोमवार को दोपहर 02 बजे आयोजित जनसुनवाई में आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के विकास कार्यों में कथित धांधली की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच टीम गठित कर जांच कराने की बात कही। साथ ही पेंशन, आवास, सिचाई, राजस्व विभाग समेत अन्य विभागों की शिकायतों के निस्तारण के लिए भी अधिकारियों को समय से व गुणवक्ता पूर्वक निस्तारण के निर्देश दिए गए।