खरगोन शहर में कुत्तों के झुंड ने एक डेढ़ साल की मासूम को मौत के घाट उतार दिया था हमले में मासूम की खरगोन जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी । मामले में खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने संज्ञान लिया और तत्काल शहर में कुत्तों को पकड़ने की मुहिम चलाने के निर्देश दिए इस दुखद हादसे के बाद खरगोन कलेक्टर ने परिवार जनों 10 हजार की सहायता राशि दी ।