रायबरेली: रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला युवक, पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल कराया भर्ती
कोतवाली नगर क्षेत्र के,रेलवे स्टेशन के समीप,रविवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में,खून से लथपथ रोड पर पड़े एक युवक को,पुलिस ने इलाज के लिए,जिला अस्पताल में पहुंचाया है।यहां भर्ती कर युवक इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक,डॉक्टर अतुल पांडे ने बताया कि,युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस ने कहा घटना की जाच पड़ताल की जा रही है।