अमरोहा: अमरोहा में चोरों का आतंक, डिडौली पुलिस ने चेकिंग में दबोचा चोर, चोरी का पंखा बरामद
Amroha, Amroha | Apr 25, 2026 अमरोहा जनपद में चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना डिडौली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किया गया पंखा बरामद हुआ। चोर ने चोरी की घटना को कबूल किया जिसके बाद आज शनिवार को पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।