शामली: शामली कोतवाली पर पहुंची रिटायर्ड शिक्षिका ने पार्क कमेटी पर शिलापट्ट उखाड़ने का लगाया आरोप
Shamli, Shamli | May 4, 2026 सोमवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी रिटायर्ड शिक्षिका कौशल्या देवी शामली कोतवाली पर पहुंची। शिक्षिका ने बताया उसने अपने बेटे की याद में शामली के विश्वकर्मा पार्क में शिलापट्ट लगवाया था, जिसे पार्क कमैटी के लोगों द्वारा निर्माण कार्य का हवाला देकर उखाड़कर फेंक दिया है। शिलापट्ट को पुन स्थापित कराने की मांग की है।