अनूपपुर। फुनगा चौकी क्षेत्र के ग्राम दैखल निवासी दिनेश प्रसाद केवट का गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया। चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते के नेतृत्व में साइबर सेल व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल खोज निकाला। मोबाइल वापस मिलने पर दिनेश ने पुलिस टीम का धन्यवाद जताया।