बिल्सी: बिल्सी मोहल्ला नंबर 8 में घर में घुसकर आवारा कुत्तों ने तीन बकरों को मार डाला, नुकसान ₹40000
Bilsi, Budaun | Jul 13, 2026 बिल्सी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। सोमवार को मोहल्ला नंबर 8 में एक घर के अंदर घुसकर आवारा कुत्तों ने तीन बकरों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीनों बकरों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पीड़ित परिवार को लगभग 40,000 रुपये का नुकसान हुआ है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।