कुंडम: सदाफल में घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार, 7 लीटर शराब जब्त
कुंडम थाना पुलिस को मुखबिर के जरिये गुरुवार की शाम 5 बजे के करीब सूचना मिली की एक व्यक्ति आने घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई किये जाने मौके पर दबिश देते हुए बृजेश कोल को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 7 ली कच्ची शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए कारवाई की गई।