रफीगंज: RBR खेल मैदान में महिला फुटबॉल का रोमांच, बंगाल ने जीता खिताब
रफ़ीगंज के R.B.R खेल मैदान में Town Team द्वारा आयोजित महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को बेहद रोमांचक रहा। खिताबी भिड़ंत में बंगाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद को किक मारकर किया।