लक्ष्मीपुर: जमुई समेत विभिन्न पूजा पांडालों में दुर्गा पूजा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस
दुर्गा पूजा के अवसर पर मंगलवार को जमुई मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पूजा पंडालों और मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। रात 10 बजे के बाद तक भी मेले में महिलाओं, बच्चों और युवाओं की भी अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली।