शुजालपुर: खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष पंकज जोशी का शुजालपुर दौरा, ई-रिक्शा से किया जनसंपर्क
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष पंकज जोशी का शुजालपुर आगमन हुआ, जहां उनका स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ई-रिक्शा के माध्यम से शहर का भ्रमण किया। ई-रिक्शा में सवार होकर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं