फतेेहपुर: बाराबंकी: नानी के घर से रहस्यमय तरीके से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी, परिजनों को अनहोनी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।