बालाघाट: खुशियों के बीच खून-खराबा: रिसेप्शन में झड़प, दो लोग अस्पताल में भर्ती
जिले के ग्रामीण थाना नवेगांव अंतर्गत ग्राम परसवाड़ा में एक शादी समारोह उस समय हिंसक हो गया, जब रिसेप्शन के दौरान नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते यह झड़प मारपीट में बदल गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महेंद्र पिता बनवासी ठाकरे (45 वर्ष), निवासी जाम लालबर्रा और खिलेंद्र आमाडारे (29 वर्ष), निवासी रानीटोला लालबर्रा