गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को लेकर विदिशा पुलिस लाइन में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे ग्यारसपुर से आए पुलिस बल ने भी परेड अभ्यास में भाग लेना शुरू कर दिया है। पुलिस लाइन परिसर में नियमित रूप से परेड की ट्रेनिंग कराई जा रही है, जिसमें अनुशासन, कदमताल और मार्च पास्ट का अभ्यास कराया जा रहा है।