अनूपपुर: नई मस्जिद में “मेहमान” बनकर पहुंचा धामन,
लोगों में मची भगदड़, सर्प प्रहरी ने मुस्कुराते हुए किया रेस्क्यू और जंगल भेजा
अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 3 स्थित नई मस्जिद परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक धामन सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर आसपास मौजूद लोग भयभीत हो गए और तुरंत सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव को सूचना दी गई,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सांप को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ लिया।