मधुपुर: मदन कट्टा ब्रिज पर होगा गार्डन चढ़ाने का काम, 11 फरवरी को 20 ट्रेन होगीं प्रभावित
संथाल परगना के यात्रियों को मुख्य रेल मार्ग पर हावड़ा से पटना के बीच सफर करने में एक बार फिर मुश्किलें बढ़ेंगी | 11 फरवरी को इस रूट पर 13 घंटे 10 मिनट का मेगा ब्लॉक रहेगा| रेलवे ने इसकी सूचना जारी कर दी है मेल एक्सप्रेस और लोकल ट्रेन मिलाकर कुल 20 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया गया है |