तरबगंज: तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी घर से अचानक लापता अपहरण का केस दर्ज
तरबगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया है कि, गुरुवार दिन में 1 बजे उनकी 17 वर्षीय किशोरी घर से अचानक लापता हो गई । व्यक्ति ने काफी खोजबीन किया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका जिससे वह काफी परेशान है । वही इस पूरे मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि, तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति पर अपहरण का केस दर्ज किया गया हैं।