फूलपुुर: बहरिया में चोरी का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बहरिया पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे व निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, दो इंजन, एक सिलाई मशीन, 10,500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी सोमवार दोपहर करीब 120बजे प्राप्त हुई।