सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने नशा तस्कर को क्षेत्र से गिरफ्तार कर 50 ग्राम स्मैक किया बरामद, की बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन “सवेरा” के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान नशा तस्करी में लिप्त आरोपी परवेज पुत्र अय्यूब को गुरुवार दोपहर 3:00 बजे ग्राम औरंगजेबपुर जाते मार्ग पर मदरसे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। घटना के आधार पर थाना चिलकाना पर मुक़दमा एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।