हज़ारीबाग: एसपी अरविंद सिंह ने दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी जानकारी
हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह ने शुक्रवार 4 बजे दुर्गा पूजा को लेकर हज़ारीबाग़ ज़िले में सुरक्षा को लेकर जानकारी दी । उन्होंने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षत्रों में मिलाकर 200 के क़रीब पूजा पंडाल बने है | जहां ज़िले भर में 1200 जवानों को नियुक्ति की गई है ।इसके अतिरिक्त सीआरपीएफ़ जवानों की भी तैनाती की है, साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है ।